Bihar News: हथियारबंद युवकों ने एक महिला को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत; पुलिस जांच में जुटी

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

भोजपुर, बिहार। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव में सोमवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव की एक महिला को गोली लग गई। बताया जा रहा है कि कुछ हथियारबंद युवक घर में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। एक गोली महिला की जांघ को छूते हुए निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना में घायल महिला की पहचान कुसुम देवी (30 वर्ष), पत्नी प्रेमचंद साह, निवासी वार्ड संख्या 10, दक्षिण एकौना के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से कुसुम देवी को तुरंत आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।Bihar: राजधानी में शराब तस्करों की हवाई फायरिंग से मची चीख-पुकार, बालकनी  में खड़ी महिला घायल, एक्शन में पुलिस - Patna Crime Woman talking on phone  in balcony injured in ...

विवाद से शुरू हुआ मामला

घायल महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी जेठानी मीना देवी की बेटी गोलू और गांव की एक अन्य महिला के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में गांव के दो युवक हथियार लेकर उनके घर पहुंचे और धमकाने लगे। बात बढ़ी तो दोनों ने गोली चला दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपित युवकों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस गोलीकांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई