
दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार को हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खामी के कारण लगभग 300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें विलंबित हुईं जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका असर अब मुंबई के हवाई अड्डे पर भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मुंबई में भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
शुक्रवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों यात्रियों को काफी देर तक इंतजार और रद्दीकरण का सामना करना पड़ा। उड़ान योजना और डेटा ट्रांसमिशन का प्रबंधन करने वाले ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस) में आई खराबी के कारण प्रमुख हवाई अड्डों पर व्यापक व्यवधान उत्पन्न हुआ है। मुंबई हवाई अड्डे ने इस संबंध में बयान जारी किया है।
Author: planetnewsindia
8006478914