Karnataka: कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ‘नवंबर क्रांति’ की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि सत्ता में बदलाव 2028 में कांग्रेस की वापसी पर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पार्टी के फैसले का पालन करेंगे और किसी तरह का नेतृत्व परिवर्तन फिलहाल नहीं होगा।

पार्टी जो तय करेगी, वही होगा: शिवकुमार
शिवकुमार ने कहा, मैं किसी से मिलने नहीं जा रहा हूं, न ही कैबिनेट फेरबदल पर कोई चर्चा हुई है। यह मुख्यमंत्री का अधिकार है। पार्टी जो भी तय करेगी, वही होगा। अगर पार्टी कहे कि सीएम पांच साल रहेंगे, तो वे रहेंगे, दस साल रहेंगे तो दस साल, पंद्रह साल रहेंगे तो पंद्रह साल।
‘2028 में होगी क्रांति, जब कांग्रेस सत्ता में आएगी’
उन्होंने मीडिया में लगाई जा रही अटकलों को अफवाह बताया और कहा, नवंबर, दिसंबर या जनवरी…कहीं कोई क्रांति नहीं होगी। असली क्रांति 2028 में होगी जब कांग्रेस फिर सत्ता में आएगी। कैबिनेट फेरबदल को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवकुमार ने कहा कि इस पर फैसला दिल्ली का हाईकमान करेगा। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हाल ही में कहा था कि वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, हालांकि अंतिम निर्णय पार्टी का होगा।
2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन पार्टी ने समझौते के तहत शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया था। उस समय यह भी खबरें आई थीं कि ढाई साल बाद दूसरा मुख्यमंत्री हो सकता है। हालांकि पार्टी ने इसे कभी आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया।
Author: planetnewsindia
8006478914

