Gujarat: गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों का इस्तीफा, कल होगा राज्य कैबिनेट का विस्तार

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Gujarat Ministers Resigned: गुजरात में कल भूपेंद्र कैबिनेट का विस्तार होगा, वहीं इससे पहले आज राज्य के तमाम मंत्रियों ने पद से इस्तीफा सौंप दिया है। बता दें कि, सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी मंत्रियों ने इस्तीफा सौंपा है।

Gujarat: In Gujarat, all ministers except Chief Minister Bhupendra Patel have resigned, know the reason
गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाले गुजरात मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को होगा। वहीं इससे पहले आज राज्य के सभी मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं कैबिनेट विस्तार को लेकर एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने पहले बताया था कि आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में राज्य को लगभग 10 नए मंत्री मिल सकते हैं, और लगभग आधे मौजूदा मंत्रियों को बदला जा सकता है।

कल दिन में 11.30 बजे कैबिनेट विस्तार
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे होगा। वर्तमान गुजरात मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री पटेल समेत कुल 17 मंत्री हैं। इसमें आठ कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं, जबकि इतने ही राज्य मंत्री (एमओएस) हैं। बता दें कि, 182 सदस्यीय विधानसभा वाले गुजरात में 27 मंत्री या सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत मंत्री हो सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में, गुजरात सरकार में राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की जगह भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के नए अध्यक्ष बने।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914