Lucky Rashiyan: छोटी दिवाली पर कन्या सहित इन 2 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनेंगे प्रमोशन के योग|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Choti Diwali Horoscope 2025: दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। यह कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर पड़ती है। इस वर्ष 19 अक्तूबर 2025 को छोटी दिवाली मनाई जाएगी।

Choti Diwali Horoscope 2025: दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली मनाई जाती है, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। यह कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर पड़ती है। इस वर्ष 19 अक्तूबर 2025 को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन घर के मुख्य द्वार पर यमराज के नाम का चौमुखा दीप जलाया जाता है, जिससे अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति और व्यक्ति नकारात्मकताओं से छुटकारा पाता है। हालांकि, इस वर्ष छोटी दिवाली पर ग्रहों का विशेष संयोग भी रहेगा, जिससे न केवल पर्व की महत्ता बढ़ेगी बल्कि कुछ राशि वालों को अच्छे परिणाम मिलने के योग बन सकते हैं।

दरअसल, 19 अक्तूबर 2025 को गुरु राशि परिवर्तन करने वाले हैं। वह इस दिन दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर कर्क में गोचर करेंगे। गुरु की इस चाल से इन तीन राशि वालों को छोटी दिवाली पर करियर में लाभ और व्यापार में कई अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

मिथुन राशि
यह गोचर आपके लिए खास रहने वाला है। आपको विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी। जीवन में किसी खास की दस्तक से परिवार में खुशियां बनी रहेगी। नए काम का प्रारंभ करना शुभ रहेगा और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। निवेश में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। विवाह की बात बन सकती हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। खास बात यह है कि नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना कई गुना बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर से दूर रह रहे छात्रों को घर जाने का मौका मिलेगा। इस दौरान प्रेम जीवन में कई सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नई उम्मीदें और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। अच्छा आर्थिक लाभ मिलेगा।

नौकरी के लिए अगर कहीं अप्लाई किया था, तो शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। – फोटो : अमर उजाला

मकर राशि 
मकर राशि वालों का भाग्योदय होगा और नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। हालांकि, करियर में नई संभावनाएं मिलने के योग है। खुलकर अपने विचार रखने से प्रभाव बढ़ेगा। समाज में कुछ नए लोगों से मिलेंगे। कला में निखार आएगा। यह समय सफलता लेकर आएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी के लिए अगर कहीं अप्लाई किया था, तो शुभ समाचार मिलने की संभावनाएं हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई