Maserati MC Pura: भारत में लॉन्च हुई मासेराती MC Pura, 621 hp V6 इंजन के साथ सुपरकार का जलवा|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

इटली की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Maserati (मासेराती) ने अपनी नई मिड-इंजन सुपरकार MC Pura को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कार दो वर्जन Coupe (कूपे) और Cielo (सिएलो) यानी ओपन-टॉप वर्जन में पेश की गई है।

Maserati MC Pura Supercar Launched in India Know Price Features Specifications
इटली की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Maserati (मासेराती) ने अपनी नई मिड-इंजन सुपरकार MC Pura को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कार दो वर्जन Coupe (कूपे) और Cielo (सिएलो) यानी ओपन-टॉप वर्जन में पेश की गई है। कूपे की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.12 करोड़ रुपये रखी गई है, जबकि सिएलो वर्जन की कीमत 5.12 करोड़ रुपये है। दोनों मॉडल असल में पहले से मौजूद Maserati MC20 का अपडेटेड वर्जन हैं, जिन्हें इसी साल की शुरुआत में वैश्विक बाजार में उतारा गया था।
Maserati MC Pura Supercar Launched in India Know Price Features Specifications
इंजन पावर और स्पीड
Maserati MC Pura में कंपनी का मशहूर 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो “Nettuno” V6 इंजन दिया गया है, जो 621 हॉर्सपावर (hp) और 719 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह पावर 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए रियर व्हील्स तक पहुंचती है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Cielo (कन्वर्टिबल) 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 3 सेकंड में पकड़ लेती है। वहीं, Coupe (कूपे) इससे भी तेज है। जो सिर्फ 2.9 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। दोनों वर्जन की टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है।

Maserati MC Pura Supercar Launched in India Know Price Features Specifications
कैसा है लुक और डिजाइन
MC Pura का बेसिक लुक MC20 जैसा ही रखा गया है, लेकिन मासेराती ने फ्रंट और रियर में कुछ नए डिजाइन एलिमेंट्स जोड़े हैं। फ्रंट ग्रिल का डिजाइन अब पहले से ज्यादा स्पोर्टी और आक्रामक है, जिसमें डार्क फ्रेम दिया गया है। हेडलाइट्स के नीचे लगे एयर इनटेक्स अब ज्यादा बड़े और ध्यान खींचने वाले हैं। रियर बंपर को भी थोड़ा बदला गया है ताकि कार को ज्यादा मस्क्युलर और तराशा हुआ लुक मिल सके।

Maserati MC Pura Supercar Launched in India Know Price Features Specifications
लोगो और बैजिंग में खास टच
कार के एक्सटीरियर पर भी कुछ नए फिनिश और रंगों का इस्तेमाल किया गया है। फ्रंट ग्रिल और C-पिलर पर लगे ट्राइडेंट (त्रिशूल) लोगो, साइड में लिखा “MCPura”, और व्हील सेंटर पर लगे बैज अब मैजेंटा शेड में हैं, जिनमें ब्लू माइका पार्टिकल्स भी जोड़े गए हैं। कूपे वर्जन में ये बैज ग्लॉसी फिनिश में हैं, जबकि सिएलो में मैट फिनिश। ताकि दोनों मॉडल्स में एक अलग विजुअल लुक मिले।

Maserati MC Pura Supercar Launched in India Know Price Features Specifications
केबिन में लेजर-कट लग्जरी
अंदर की बात करें तो MC Pura का केबिन काफी प्रीमियम और स्पोर्टी रखा गया है। सीट्स पर लेजर-एच्च्ड अलकांतारा अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिसमें अनइवन वर्टिकल स्ट्राइप्स हैं। सीट डिजाइन पूरी तरह नया है। इसमें डबल-साइडेड बैकिंग है, जो रेड और ब्लू जैसे दो रंगों की लेयरिंग से एक यूनिक लुक देती है। बाकी के लेआउट और टेक फीचर्स MC20 जैसे ही रखे गए हैं।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई