Bihar Election 2025: बिहार में केंद्रीय मंत्रियों सहित इन दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारेगी बीजेपी !

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए भारतीय जनता पार्टी कई दिग्गजों पर दांव लगाने की तैयारी कर रही है। पार्टी अपने कुछ बड़े केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को भी चुनाव मैदान में उतार सकती है जिससे महागठबंधन को आसानी से मात दी जा सके।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिन केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है, उसमें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार, गिरिराज सिंह को भी भाजपा चुनावी मैदान में उतार सकती है। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी और शाहनवाज हुसैन को भी बिहार विधानसभा चुनाव में उतारने की चर्चा है।

बता दें कि, बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने है। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी हैं। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है तो ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर-नवंबर में चुनाव हो सकते हैं।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई