अगर आप कामाख्या देवी मंदिर में सुविधाजनक ढंग से दर्शन करना चाहते हैं तो आपको आईआरसीटीसी के इस पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।

असम की राजधानी गुवाहाटी में स्थित शक्तिपीठ कामाख्या देवी मंदिर में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। कामाख्या देवी मंदिर हिंदू आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। भारतीय रेलवे के टूरिज्म विंग आईआरसीटीसी एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा सफर के दौरान यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
आईआरसीटीसी का यह एक किफायती टूर पैकेज है। इस पैकेज में यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। सभी तरह की व्यवस्थाएं आईआरसीटीसी द्वारा की जाएंगी। अगर आप कामाख्या देवी मंदिर में सुविधाजनक ढंग से दर्शन करना चाहते हैं तो आपको आईआरसीटीसी के इस पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम दिव्य मां कामाख्या दर्शन टूर है। इस टूर पैकेज में आपकी कुल 1 रातों और 2 दिनों तक यात्रा कराई जाएगी। इस टूर का पैकेज कोड EGH044 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 5 अक्तूबर, 2025 को गुवाहाटी से हो रही है।

पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा कैब और बस से कराई जाएगी। खास बात यह है कि इस टूर पैकेज में आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए पहले से ही सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर रखी हैं।

इसमें आपके ठहरने के लिए होटल से लेकर खाना पीना सभी चीजें शामिल हैं। इसके अलावा इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है। इस पैकेज में आपको कामाख्या मंदिर के दर्शन करने के साथ साथ असम के सांस्कृतिक और प्राकृतिक खूबसूरती को भी करीब से देखने का मौका मिलेगा।

अगर आप इस टूर पैकेज का किराया जानना चाहते हैं तो अकेले सफर करने पर आपको 12950 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 7,000 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 7,000 रुपये देना है।