Sonu Nigam: सोनू निगम ने शेयर किए 26 साल पुराने ‘बिजुरिया’ गाने की रिकॉर्डिंग के पल, वरुण धवन ने किया रिएक्ट

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

सार

Bijuria Song: बीते दिनों वरुण धवन की आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का गाना ‘बिजुरिया’ रिलीज किया गया। यह सोनू निगम द्वारा गाया गया था, जिसे अब रीक्रिएट किया गया। हाल ही में गायक ने अपने ओरिजनल सॉन्ग की रिकॉर्डिंग की तस्वीरें साझा की हैं।

Sonu nigam shares beautiful pictures from original recording of bijuria in which varun dhawan reacts

विस्तार

वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’, जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बीते कुछ दिन पहले फिल्म का ‘बिजुरिया’ गाना रिलीज हुआ, जो काफी ट्रेंड कर रहा है। यह गाना साल 1999 में सोनू निगम द्वारा पहली बार गाया गया था, अब इसका रीक्रिएशन किया गया है। मंगलवार को गायक ने सोशल मीडिया पर पर अपने ओरिजनल सॉन्ग की शूटिंग के दौरान के कुछ खूबसूरत पलों को साझा किया है। इस पोस्ट पर अभिनेता वरुण धवन ने भी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

सोनू निगम ने शेयर की 26 साल पुरानी तस्वीरें

सोनू निगम ने साल 1999 में अपने एल्बम ‘मौसम’ की रिकॉर्डिंग के दिनों की अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह संगीतकार रवि पवार और अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में सभी काफी मौज-मस्ती के साथ गाना रिकॉर्ड कर रहे हैं। अगर सोनू निगम की बात करें, तो वो काफी मासूम लग रहे हैं।

एक बार फिर से ‘बिजुरिया’ का आनंद लें
पुरानी यादों को ताजा करते हुए गायक ने कैप्शन में लिखा, ‘26 साल पहले बिजुरिया बनाते समय हमें नहीं पता था कि यह गाना समय की कसौटी पर खरा उतरेगा और कैसे? चिल्लाना, सीटियां बजाना, ऐसी बातें कहना जिनकी पिछली कहानियां केवल हम जानते थे। हंसना, नकल करना, सीखना और सबसे बढ़कर लंबे समय तक चलने वाला संगीत बनाना और क्या-क्या। मेरे प्यारे रवि भाई, तरुण भाई और स्वर्गीय अजय भाई, हमने यह सब इतनी सकारात्मकता और मासूमियत के साथ किया। इतनी खूबसूरत यात्रा के लिए भगवान का शुक्रिया। एक बार फिर बिजुरिया का आनंद लें।’
PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई