Share Market: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के सफल होने की उम्मीदों से बाजार गुलजार; सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सार

घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 442.59 अंक उछलकर 81,543.91 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 124.2 अंक बढ़कर 24,992.80 अंक पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 88.13 पर खुला।

Share Market Today Opening Bell Sensex NSE Nifty BSE Check Stock Market Updates In Hindi

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से  भारत के साथ व्यापार वार्ता के सफल होने से जुड़े बयान देने के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। आईटी शेयरों में तेजी ने भी बाजारों में आशावाद बढ़ाया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 442.59 अंक बढ़कर 81,543.91 पर पहुंच गया। ऐसे ही 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 124.2 अंक बढ़कर 24,992.80 पर आ गया।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक सबसे ज्यादा फायदे में दिखाई दिए। हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा मोटर्स और सन फार्मा पिछड़ते हुए नजर आए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कई दिनों तक शेयर बेचने के बाद मंगलवार को खरीदारी की। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने 2,050.46 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ट्रंप-मोदी के पोस्ट से उम्मीदें बढीं
इससे पहले भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में आई ठंडक को कम करने का संकेत देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता के किसी सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई मुश्किल नहीं आएगी। वह आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में विश्वास व्यक्त किया कि चल रही बातचीत उनके बीच साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, ‘आज बाजार के लिए एक बड़ी सकारात्मक बात राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका संबंधों को बेहतर बनाने की पहल और प्रधानमंत्री मोदी की उस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया रही।’

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत बढ़कर 66.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीते दिन का हाल
इससे पहले बीते दिन यानी मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 314.02 अंक या 0.39 प्रतिशत चढ़कर 81,101.32 पर बंद हुआ था। निफ्टी 95.45 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर 24,868.60 पर पहुंच गया, जो लगातार पांचवें दिन की बढ़त को दिखाता है

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई