मुजफ्फरपुर जिले में फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि मनियारी थानेदार के फर्जी हस्ताक्षर कर पेट्रोल पंप से लाखों रुपये का पेट्रोल-डीजल गबन किया गया।

यह मामला सदर थाना क्षेत्र के दिघरा स्थित पेट्रोल पंप का है। पंप मालिक अविनाश चंद्र ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर पंप के स्टाफ अंकित कुमार उर्फ धीरज कुमार, निवासी महमदपुर आलम, थाना मनियारी, के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
आरोप है कि अंकित ने मनियारी थानेदार के फर्जी हस्ताक्षर कर कूपन जारी किया और उसके आधार पर 11 लाख 53 हजार रुपये का पेट्रोल-डीजल गबन कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



