Faridkot: 12 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर काबू, पाकिस्तान से मंगवाई खेप आगे करनी थी सप्लाई

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

फरीदकोट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान गांव झाड़ीवाला निवासी सुखप्रीत सिंह और फिरोजपुर निवासी कादर सिंह के रूप में हुई है।

Faridkot Police Arrest Two Smugglers Heroin Worth 2.5 Crore | Tarn Taran  Resident | फरीदकोट में ढाई करोड़ की हेरोइन समेत 2 गिरफ्तार: तरनतारन से सप्लाई  करने आए थे, डीएसपी बोले ...

जानकारी के अनुसार, थाना सदर फरीदकोट के एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त और चेकिंग पर थे, तभी पुलिस को सूचना मिली कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप मंगाई गई है और उसे गांव झाड़ीवाला के एक घर में छुपाकर रखा गया है। पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और दोनों आरोपियों को हेरोइन के साथ दबोच लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब्त की गई खेप पाकिस्तान से मंगवाकर आगे सप्लाई की जानी थी। इस मामले को लेकर एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी साझा करेंगी।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj