सार
Aishwarya Rai Reached Delhi HC: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अदालत से अपील की है कि उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीरों के बेजा इस्तेमाल से उन्हें सुरक्षा दी जाए। ऐश्वर्या राय का कहना है कि उनकी तस्वीरों को बिना उनकी इजाजत के व्यवसायिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने अदालत से अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है।
‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में डेब्यू
ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। वह कई प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं। फिल्मों के अलावा उन्हें विज्ञापनों से मोटी कमाई होती है। ऐसे में उनका इल्जाम है कि जिन प्रोडक्ट ने उनकी एआई जेनरेटेड तस्वीर इस्तेमाल की उन्होंने इसके लिए उनसे इजाजत भी नहीं ली।