Manisha Koirala: नेपाल हिंसा के बीच मनीषा कोइराला का छलका दर्द, बोलीं- न्याय की मांग का जवाब गोलियों से….

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

सार

Manisha Koirala on Nepal Violence: नेपाल इस वक्त हिंसा की आग में जल रहा है। इसी बीच अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने इस घटना से आहत होकर पोस्ट किया है।

Manisha koirala reacts on nepal protest and violence in social media

विस्तार

Follow Us

हमारा पड़ोसी देश नेपाल इस समय काफी मुश्किलों में है। इसकी वजह है सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बैन, जिसके विरोध में जोरदार आंदोलन हो रहा है। इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब इस घटना पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का दर्द छलका है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा।

मनीषा कोइराला ने शेयर की तस्वीर
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने एक खून से सने हुए सफेद जूते की तस्वीर शेयर की है। ये मात्र फोटो नहीं है, बल्कि नेपाल में हो रही हिंसा का एक सबूत है, जो काफी भयावह प्रतीत हो रहा है।

एक्ट्रेस ने कहा- नेपाल के लिए काला दिन
इस पोस्ट के साथ मनीषा कोइराला ने कटाक्ष करने वाला कैप्शन दिया है। उन्होंने नेपाली भाषा में लिखा, ‘आजको दिन नेपालका लागि कालो दिन हो- जब जनताको आवाज, भ्रष्टाचारविरुद्धको आक्रोश र न्यायको मागलाई गोलीले जवाफ दिइयो।’ इसका अर्थ हुआ कि आज नेपाल के लिए एक काला दिन है- जब लोगों की आवाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश और न्याय की मांग का जवाब गोलियों से दिया जाता है।
आखिर क्यों हो रहा है ये विरोध?
नेपाल देश में ये आंदोलन इसलिए हो रहा है, क्योंकि नेपाल की ओली सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और ट्विटर पर बैन लगा दिया है। हालांकि सरकार ने ये कदम सुरक्षा का हवाला देते हुए उठाया। अब इसे लेकर नागरिकों द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है, जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। हिंसा के बाद स्थानीय प्रशासन ने नेपाल की राजधानी के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है। काठमांडू के अलावा, ललितपुर जिले, पोखरा, बुटवल और सुनसराय जिले के इटाहारी में भी कर्फ्यू के आदेश जारी किए गए।
PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA