Tanisha Mukherjee: उदय चोपड़ा से ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं तनीषा, बोलीं- ‘हम एक-दूसरे के बहुत करीब थे’

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

सार

Tanisha Mukherjee On Relationship With Uday Chopra: अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने उदय चोपड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप को लेकर बात की। जानिए अभिनेत्री ने क्या कुछ बताया।

Tanisha Mukherjee Reveals Her Heartbreak Breakup With Uday Chopra She Said It Hurts Me More

विस्तार

अभिनेत्री काजोल की छोटी बहन और वेटरन एक्ट्रेस तनुजा की बेटी तनीषा मुखर्जी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने फिल्मों से लेकर छोटे पर्दे तक काम किया। अब तनीषा ने अपने पिछले रिलेशनशिप, ब्रेकअप और मां तनुजा को लेकर बात की।

 

तनीषा ने बताया किस रिलेशनशिप के खत्म होने पर हुआ ज्यादा दुख
पिंकविला के साथ अपनी हालिया बातचीत में तनीषा ने अपने सबसे ज्यादा दुख पहुंचाने वाले ब्रेकअप के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने अरमान कोहली के साथ भी अपने रिश्ते पर बात की। अरमान कोहली से अलग होने के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘वो इतना बड़ा दिल नहीं टूटा था। उदय के साथ मेरा रिश्ता खत्म होने पर मेरा दिल और भी ज्यादा टूट गया था। हम दोस्त थे, हम बहुत करीब थे, और हम एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे।’

जो भी होता है, अच्छे के लिए होता है
अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़े सार्वजनिक ड्रामे के बावजूद तनीषा ने कहा कि उन्होंने हमेशा आशावादी बने रहने की कोशिश की है। अभिनेत्री ने बताया कि मैं ऐसी इंसान हूं जो हमेशा चीजों के अच्छे पहलू को देखती है। जो भी होता है, अच्छे के लिए होता है। मुझे प्यार में पड़ने का एहसास अच्छा लगता है और मैं इससे मिलने वाले अनुभवों को संजोकर रखती हूं।

मां देती हैं इमोशनल सपोर्ट
जब तनीषा से पूछा गया कि वह भावनात्मक और पेशेवर झटकों का सामना कैसे करती हैं, तो उन्होंने अपनी मां तनुजा को अपनी निरंतर शक्ति का स्रोत बताया। उन्होंने यह भी बताया कि वह पेशेवर सलाह के लिए शायद ही कभी दोस्तों की ओर रुख करती हैं। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग ही फिल्म इंडस्ट्री की जटिलताओं को सही मायने में समझते हैं।

 

खास नहीं रहा तनीषा करियर
2003 में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली तनीषा मुखर्जी का करियर सफल नहीं रहा। वो कुछ एक फिल्मों में नजर आईं, लेकिन उन्हें वो सफलता नहीं मिली, जो उनकी मां तनुजा और बहन काजोल को मिली। तनीषा 2013 में ‘बिग बॉस 7’ की पहली रनरअप भी रही थीं। इस दौरान बिग बॉस के घर में अरमान कोहली के साथ उनके रिश्ते चर्चा का विषय बन गए थे।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA