Sridevi: ‘तिरुपति बालाजी की कई यात्राओं…’, बोनी कपूर ने शेयर की दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ पुरानी तस्वीर

Picture of admln

admln

SHARE:

सार

Boney Kapoor Tirupati Temple: बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक और एक्टर बोनी कपूर ने आज अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस के फैंस को खुश और इमोशनल कर दिया है।

विस्तार

Follow Us
दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का हर कोई दीवाना है। बोनी और उनकी बेटी जान्हवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर श्रीदेवी को याद करते रहते हैं, जिससे उनके फैंस को भी उनकी कुछ पुरानी झलक और यादें ताजा हो जाती हैं। आज बोनी कपूर ने अपनी पत्नी श्रीदेवी के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की है।

बोनी का पोस्ट
आज बोनी कपूर ने श्रीदेवी और अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन दोनों की यह तस्वीर तिरुपति मंदिर की है। इस तस्वीर में श्रीदेवी गुलाबी साड़ी में और बोनी धोती में नजर आ रहे हैं। दोनों मंदिर की सीढ़ियों पर एक खास पल में साथ बैठे हैं। इस शानदार पुरानी तस्वीर के साथ बोनी ने कैप्शन में लिखा ‘तिरुपति बालाजी की हमारी कई यात्राओं में से एक।’

Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई