Noida News: बदलते मौसम में साइटिका के दर्द से परेशान हैं लोग

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

सर्दियों में जोड़ों के दर्द करता है परेशान, तो अपनाएं ये कारगर तरीके, दर्द  से मिलेगा छुटकारा | Joint Pain Bothers You In Winter Home Remedies For  Joint Pain Naturally, Adopt These

बदलते मौसम में इन दिनों बदन दर्द के साथ ही साइटिका के दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। बागला जिला अस्पताल में रोजाना इस दर्द से पीड़ित 30 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक उन्हें विटामिन बी-12 व खून की कमी पूरी करने के लिए दवा दे रहे हैं।

जिला अस्पताल में चिकित्सक इस दर्द कम करने के लिए दवाएं और फिजियोथेरेपी लेने की सलाह दे रहे हैं। विटामिन बी-12 और आयरन युक्त आहार लेने की सलाह दे रहे हैं। विटामिन बी-12 के लिए दूध और डेयरी उत्पाद, अंडे, मांस-मछली, सप्लीमेंट्स अहम स्रोत हैं। आयरन के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, अनार, गुड़, तिल, दालें आदि अहम हैं।

साइटिका कमर के पास व पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर एक पैर तक फैलने वाला तेज दर्द है। इसमें जलन, झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होता है। इसमें मरीज को पैर में कमजोरी भी महसूस होती है।

सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश का कहना है कि साइटिका के दर्द को अनदेखा नहीं करना चाहिए, इस पर चिकित्सकों से परामर्श अवश्य लें।

कई दिन से पैरों में दर्द हो रहा था। इसे सही करने के लिए जिला अस्पताल से दवा ली है। चिकित्सकों ने दवा के साथ भोजन में हरी सब्जियां लेने की भी सलाह दी है।

-प्रवीना देवी, मरीज।
शरीर के एक आधे हिस्से में दर्द हो रहा है। चिकित्सकों ने बताया है कि यह साइटिका के लक्षण हैं। इसके लिए चिकित्सकों ने दवा दी है। सर्दी से बचने की सलाह दी है।
-बीना देवी, मरीज।

 

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM

सबसे ज्यादा पड़ गई