
सांबा। घगवाल पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर तस्करों से 18 पशुओं को छुड़ाया है। तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। तस्करी में इस्तेमाल ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार सूचना पर मलानी गांव के पास ट्रक को जांच के लिए रोका। इस दौरान चालक चकमा देकर भाग गया। ट्रक के अंदर 18 पशु पाए गए। इन्हें क्रूरतापूर्वक बांधा गया था। पशुओं को ले जाने की वैध अनुमति भी नहीं थी। सभी मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।