केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने मंदसौर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1677.330 किलो अवैध डोडाचूरा (पोस्ता भूसा) बरामद किया है। कार्रवाई में एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

कैसे हुई कार्रवाई
नारकोटिक्स उपयुक्त नीमच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजस्थान पासिंग का एक मिनी ट्रक मारवाड़ क्षेत्र में डोडाचूरा की बड़ी खेप पहुंचाने वाला है। जानकारी के आधार पर सीबीएन ने विशेष टीम गठित कर संदिग्ध मार्गों पर निगरानी शुरू कर दी।
तीन सितंबर की सुबह टीम ने मंदसौर बायपास पर आरटीओ कार्यालय के पास ट्रक को रोका। जांच में ट्रक के अंदर एक बंद कंटेनर मिला जिस पर बोतल की सील लगी थी ताकि संदेह न हो। कंटेनर खोलने पर उसमें से 1677.330 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।
बरामदगी और गिरफ्तारी
-
बरामदगी: 1677.330 किलो डोडाचूरा
-
वाहन: मिनी ट्रक (राजस्थान पासिंग)
-
आरोपी: 1 व्यक्ति गिरफ्तार
आगे की जांच
सीबीएन ने ट्रक और नशीले पदार्थों को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाना था।