
माल, अलीगंज और इटौंजा थाने में तीन मुकदमे दर्ज
लखनऊ। बोगस फर्मों के सहारे जीएसटी कर चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तीन और मामलों में जीएसटी अफसरों ने 12.55 करोड़ की कर चोरी का केस माल, अलीगंज और इटौंजा थाने में दर्ज कराया है। जीएसटी अफसरों ने जांच के बाद इन पर कार्रवाई की है।
सहायक आयुक्त राज्यकर खंड 17 शिवेंद्र जायसवाल की ओर से आरएनवी फर्म और उसके मालिक शिवदास के खिलाफ 8.4 करोड़ की कर चोरी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। फर्म अपने घोषित पते पर नहीं मिली।
उपायुक्त राज्यकर खंड 14 वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने अलीगंज थाने में मेसर्स राम इंटरप्राइजेज और उसके स्वामी रामभरोसे निवासी नाराहट जिला ललिपुर के खिलाफ 3.62 करोड़ की कर चोरी में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि औचक रेकी के दौरान फर्म अपने घोषित पते सीतापुर रोड स्थित अलीगंज में नहीं पाई गई।
इंटौजा में सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 16 अभिमन्यु पाठक ने स्वराज ट्रेडर्स और उसके मालिक दौलतराम निवासी नौबस्ता, कानपुर के खिलाफ 53 लाख कर चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। फर्म अपने घोषित पते इटौंजा में नहीं पाई गई।