दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में एक और लव जिहाद से जुड़ा मामला सामने आया है। दलित वर्ग की एक युवती को लंबे समय से परेशान कर रहा मुस्लिम युवक बुधवार शाम रंगे हाथ पकड़ा जाने से पहले ही मौके से फरार हो गया। बजरंग दल के सदस्यों ने युवती को सुरक्षित थाने पहुंचाया, जहां आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

ऐसे हुआ मामला उजागर
युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी इरफान खान काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। बुधवार को उसने छेड़छाड़ कर जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान सूचना मिलने पर बजरंग दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और युवती को बचा लिया। हालांकि, आरोपी भागने में सफल हो गया।
बजरंग दल का आरोप
बजरंग दल जिला संयोजक गोलू चौबे ने बताया कि यह सिर्फ छेड़छाड़ का मामला नहीं है, बल्कि लव जिहाद की साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस काम में कुछ मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हैं जो हिंडोरिया शासकीय अस्पताल के पास बने टपरे में रहती हैं। इस बारे में प्रशासन को शिकायत भी सौंपी गई है।
पुलिस की कार्रवाई
युवती की शिकायत पर देर रात हिंडोरिया पुलिस ने इरफान खान के खिलाफ छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
जिले में बढ़ रहे ऐसे मामले
दमोह जिले में हाल के महीनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं।
-
हटा क्षेत्र में एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर युवती से दोस्ती की और भगा ले गया। बाद में युवती के बयान बदलने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
-
पटेरा में एक विवाहित महिला से दुष्कर्म, शादी के लिए दबाव बनाने और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का मामला दर्ज हुआ था।