
लखनऊ। आशियाना की वीआईपी रोड पर सोमवार को चलती कार में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका है। हादसे में कार सवार पीजीआई इलाके की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-दो निवासी सुधीर अग्रवाल व उनकी गर्भवती पत्नी स्वाती बाल-बाल बचे।
सुधीर के मुताबिक शाम चार बजे वह पत्नी को लेकर डायग्नोस्टिक सेंटर जा रहे थे। वह वीआईपी रोड पर पहुंचे ही थे कि कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। वह कुछ समझ पाते तब तक कार में आग लग गई। दंपती तुरंत कार से निकल आए। मौके पर पहुंचे एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह ने बताया कि कुछ ही देर में आग बुझा ली गई।