Punjab Flood: पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने एक्टर-सिंगर एमी विर्क, 200 प्रभावित घरों को लिया गोद

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

सार

Ammy Virk on Punjab Floods: पंजाब इस वक्त भयंकर बाढ़ की मार झेल रहा है, जिसमें कई घर तबाह हो गए हैं। इस बुरे वक्त में पंजाबी अभिनेता-गायक एमी विर्क ने 200 बाढ़ प्रभावित परिवारों को गोद ले लिया है। Actor and singer Ammy Virk adopts 200 homes affected by floods in Punjab

विस्तार

पंजाब राज्य के कई जिले इन दिनों बाढ़ की मार झेल रहे हैं, जिसमें कई घर प्रभावित हुए हैं। सरकार और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में पंजाबी अभिनेता और गायक एमी विर्क ने बड़ा दिल दिखाते हुए 200 बाढ़ से प्रभावित परिवारों को गोद ले लिया है।

एमी विर्क ने खुद की मदद की पुष्टि
पंजाबी अभिनेता और गायक एमी विर्क ने इंस्टाग्राम पर बाढ़ प्रभावितों के लिए एक पोस्ट लिखी और मदद की पेशकश की। उन्होंने लिखा, ‘पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही देखकर हमारा दिल दुखता है। अपने लोगों को बिना छत के देखकर मैं पूरी तरह टूट गया हूँ। आराम और स्थिरता लाने के अपने छोटे से प्रयास में, हम उन लोगों की मदद के लिए 200 घरों को गोद ले रहे हैं जिन्होंने अपना सब कुछ खो दिया है। यह केवल आश्रय के बारे में नहीं है – यह आशा, सम्मान और फिर से शुरुआत करने की ताकत देने के बारे में है।’

 

संजय दत्त ने भी मदद का किया वादा
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने प्रभावित लोगों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त करते हुए, एक्स पर एक नोट लिखा। उन्होंने कहा, ‘पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही वाकई दिल दहला देने वाली है। प्रभावित सभी लोगों के लिए मैं शक्ति और प्रार्थनाएं भेज रहा हूं। मैं हर संभव मदद करूंगा। बाबाजी पंजाब में सभी का भला करें और उनकी रक्षा करें।’
हिमांशी खुराना ने 10 घरों को लिया गोद
पंजाबी अभिनेत्री-गायिका हिमांशी खुराना भी राहत कार्यों में शामिल हुईं। उन्होंने 10 परिवारों के पुनर्वास में मदद का वादा किया। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, आज पंजाब की ऐसी हालत देखकर हर पंजाबी का दिल रो रहा है। हम अपने पंजाब को पहले जैसा बनाएंगे। मैं अपनी क्षमता अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 10 परिवारों के पुनर्वास में मदद करने में योगदान दूंगी। इस विनाशकारी बाढ़ की स्थिति में, हम सभी को एक साथ आकर समाधान खोजने की जरूरत है। सभी मशहूर हस्तियों, नेताओं, मीडिया, सोशल मीडिया हस्तियों और आम जनता को एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। हम पंजाबी पंजाब के साथ हैं।’
PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई