Vice Presidential Election 2025: विपक्ष के प्रत्याशी जस्टिस रेड्डी ने सभी दलों के सांसदों को लिखा पत्र, जानिए|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आगामी 9 सितंबर को कराए जाएंगे। मतदान से पहले आज विपक्षी खेमे- INDIA ब्लॉक के प्रत्याशी सेवानिवृत्त जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी ने सभी दलों के सांसदों को पत्र लिखा है। उन्होंने सांसदों से इस सांविधानिक पद के चुनाव में बहस को लेकर बयान दिया। जानिए रेड्डी ने क्या कहा?

Vice Presidential Election 2025 INDIA bloc candidate Sudershan Reddy letter to all parties MPs

विस्तार

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में विपक्षी खेमे- INDIA ब्लॉक के प्रत्याशी सेवानिवृत्त जस्टिस रेड्डी ने सभी दलों के सांसदों को पत्र लिखा है। बता दें कि रेड्डी का मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रत्याशी और महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन से है। दोनों प्रत्याशियों के पक्ष में समीकरणों को मजबूत करने लेकर सत्ताधारी गुट के साथ-साथ विपक्षी दलों को भी एकजुट रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच रेड्डी का सांसदों को पत्र लिखना चर्चा में है।

आगामी 9 सितंबर को होने वाले मतदान से पहले इंडिया ब्लॉक के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने हैदराबाद में कहा, मेरे प्रतिद्वंद्वी बोल नहीं रहे हैं। अगर दोनों उम्मीदवार बोलें तो बहस हो सकती है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई