अब पेगुला का सामना पिछले साल के उपविजेता टेलर फ्रिट्ज से होगा जिन्होंने टोमास माचाक को हराया। वहीं एरिना सबालेंका ने क्रिस्टिना बुक्सा को 6-1, 6-4 से मात दी।

विस्तार
चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने अमेरिका की ही अन लि को सिर्फ 54 मिनट में 6 . 1, 6 . 2 से हराकर अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन बारबोरा क्रेसिकोवा से होगा जिन्होंने टेलर टाउनसेंड को 1-6, 7-6, 6-3 से मात दी। पेगुला ने अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है।
इसके साथ ही 31 ग्रैंडस्लैम खेल चुकी टाउनसेंड का पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। अन्य मुकाबलों में कार्लोस अल्काराज ने आर्थर रिंडरनेच को 7-6, 6-3, 6-4 से हराया। वह ओपन युग में 13 ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। वहीं नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड 64वें ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जब उन्होंने क्वालीफायर जान लेनार्ड स्टफ को 6-3, 6-3, 6-2 से मात दी। अब उनका सामना पिछले साल के उपविजेता टेलर फ्रिट्ज से होगा जिन्होंने टोमास माचाक को हराया। वहीं एरिना सबालेंका ने क्रिस्टिना बुक्सा को 6-1, 6-4 से मात दी। अब वह 2023 विम्बलडन चैम्पियन मार्केटा वोंड्रूसकोवा से खेलेंगी जिन्होंने 2022 विम्बलडन चैम्पियन एलेना रिबाकिना को 6-4, 5-7, 6-2 से मात दी।
सोराना क्रिस्टी की ट्रॉफी चोरी हुई
टेनिस खिलाड़ी सोराना क्रिस्टी ने कहा है कि हाल ही में एक महिला टूर्नामेंट में जीती हुई उनकी ट्रॉफी अमेरिकी ओपन के दौरान न्यूयॉर्क में होटल के कमरे से चोरी हो गई है। सोराना एकल वर्ग से हारकर बाहर हो चुकी हैं। उन्होंने शनिवार की रात इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जिसने भी द फिफ्टी सोनेस्टा होटल के कमरा नंबर 314 से मेरी क्लीवलैंड ट्रॉफी चुराई है , कृपया उसे वापिस लौटा दो। इसकी वैसे कोई कीमत नहीं है लेकिन भावनात्मक कीमत है।’ रोमानिया की 35 वर्ष की क्रिस्टी ने इस महीने क्लीवलैंड में अपने कैरियर का तीसरा एकल खिताब जीता था। वह अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में 11वीं रैंकिंग वाली कैरोलिना मुचोवा से हार गई थी।

माया राजेश्वरन अमेरिकी ओपन जूनियर एकल दूसरे दौर में
भारत की युवा टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती ने चीन की झांग कियान वेइ को अमेरिकी ओपन जूनियर लड़कियों के एकल वर्ग में हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली। कोयंबटूर की रहने वाली 16 वर्ष की माया ने 7 . 6, 6 . 3 से जीत दर्ज की। माया स्पेन के मालोरका में रफेल नडाल अकादमी की छात्रा हैं। अब वह ब्रिटेन की हन्नाह क्लगमैन से खेलेंगी जिन्होंने एस्पेन शूमैन को 6-0, 6-2 से हराया।