PM Modi China Visit LIVE: SCO बैठक में शामिल होने चीन रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- जापान की यात्रा याद रखी जाएगी|

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

PM Modi China Visit Live Updates : अमेरिकी टैरिफ से मची वैश्विक उथल-पुथल के बीच पीएम मोदी जापान और चीन के दौरे पर हैं। आज जापान दौरा पूरा कर पीएम मोदी चीन के लिए रवाना हो गए हैं। जापान दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी ने सेनडाई में टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का मुआयना किया। उन्होंने जापान की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन की सवारी भी की। चीन में पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। चीन में पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठकें भी करेंगे। पढ़िए पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी लाइव अपडेट्स|

PM Narendra Modi Japan China Visit LIVE Updates High-speed bullet train ride bilateral meetings hindi news

पीएम मोदी बोले- याद रहेगी जापान की यह यात्रा

प्रधानमंत्री अपनी जापान की दो दिवसीय यात्रा का समापन कर चीन के लिए रवाना हो गए हैं। जापान यात्रा के समापन पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि जापान की यह यात्रा याद रखी जाएगी। उन्होंने लिखा कि ‘जापान की यह यात्रा उन उपयोगी परिणामों के लिए याद रखी जाएगी जिनसे हमारे देश के लोगों को लाभ होगा। मैं प्रधानमंत्री इशिबा, जापानी जनता और सरकार को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं।’

चीन में पीएम मोदी एससीओ बैठक में शिरकत करेंगे, जिसका आयोजन चीन के तियानजिन शहर में होगा।

पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा किया

पीएम मोदी ने सेनडाई में सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा किया। इसकी पीएम मोदी ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ पीएम मोदी ने लिखा कि ‘प्रधानमंत्री इशिबा और मैंने टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा किया। हम प्रशिक्षण कक्ष और उत्पादन नवाचार प्रयोगशाला गए और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की। सेमीकंडक्टर क्षेत्र भारत-जापान सहयोग का एक प्रमुख क्षेत्र है। पिछले कुछ वर्षों में, भारत ने इस क्षेत्र में काफी प्रगति की है। बहुत से युवा भी इससे जुड़ रहे हैं। हम आने वाले समय में भी इस गति को जारी रखना चाहते हैं।’

सेमीकंडक्टर क्षेत्र की अग्रणी जापानी कंपनी, टीईएल (टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री) मियागी, भारत के साथ सहयोग की योजना बना रही है। पीएम मोदी को वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में टीईएल की भूमिका, इसकी उन्नत विनिर्माण क्षमताओं और भारत के साथ इसके चल रहे नियोजित सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा कि इस यात्रा से नेताओं को सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, निर्माण और परीक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच मौजूद अवसरों की व्यावहारिक समझ मिली।

पीएम मोदी ने साझा की तस्वीरें

बुलेट ट्रेन की कुछ तस्वीरें पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। प्रधानमंत्री सेनडाई में सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा करेंगे।

सेंडाई पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलेट ट्रेन से जापान के सेंडाई पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने ‘मोदी सैन वेलकम’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने 16 राज्यपालों के साथ बैठक की
वहीं, बुलेट ट्रेन से सेंडाई रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टोक्यो में 16 जापानी प्रान्तों के राज्यपालों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के तहत राज्य-प्रान्त सहयोग को मज़बूत करने का आह्वान किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने इस बारे में जानकारी दी। चर्चा में प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश, कौशल, स्टार्ट-अप और लघु एवं मध्यम उद्यमों के क्षेत्र में भारतीय राज्यों और जापानी प्रान्तों के बीच बढ़ती साझेदारी को और गहरा करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया कि प्रधानमंत्री ने राज्य-प्रान्तों के बीच सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और इस संबंध में साझा प्रगति के लिए 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान शुरू की गई राज्य-प्रान्त साझेदारी पहल के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया।

सेंडाई के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
जापानी पीएम शिगेरू इशिबा के साथ पीएम मोदी टोक्यो से सेंडाई की यात्रा के लिए बुलेट ट्रेन से रवाना हो गए हैं। इससे पहले दोनों ने जे.आर. ईस्ट में प्रशिक्षण ले रहे भारतीय ट्रेन चालकों से भी मुलाकात की। इस यात्रा को लेकर जापान के पीएम शिगेरू इशिबा ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि “प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेंडाई…”

टोक्यो की इलेक्ट्रॉन फैक्टरी का दौरा करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो की इलेक्ट्रॉन फ़ैक्टरी और सेंदाई स्थित तोहोकू शिंकानसेन प्लांट का भी दौरा करेंगे। यहां बुलेट ट्रेन के डिब्बे बनाए जाते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उनके साथ जापानी समकक्ष इशिबा द्वारा भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना में टोक्यो की भागीदारी के मुद्दे को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।

31 अगस्त को जिनपिंग व एक सितंबर को पुतिन के साथ बैठक
चीन के तियानजिन में होने जा रही एससीओ की बैठक में वैश्विक समीकरण में बड़े बदलाव की पटकथा लिखी जा सकती है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत व चीन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता की संभावना तलाशने में जुटे हैं। पीएम मोदी 31 अगस्त को चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग व एक सितंबर को पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान पुतिन त्रिपक्षीय वार्ता पर सहमति बनाने की कोशिश करेंगे।

टोक्यो में सभी कार्यक्रम समाप्त करने के बाद पीएम मोदी 31 अगस्त एवं एक सितंबर को चीन में रहेंगे। सात साल में अपने पहले चीन दौरे के दौरान वह शंघाई सहयोग परिषद (एससीओ) की 25वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी दुनिया की कुछ बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ बातचीत कर मेक इन इंडिया पहल के लिए समर्थन जुटाएंगे। जापान, चीन व रूस के समर्थन से भारत को अमेरिकी टैरिफ के असर को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

PM Modi China Visit LIVE: SCO बैठक में शामिल होने चीन रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- जापान की यात्रा याद रखी जाएगी

PM Modi in Japan LIVE News Updates: अमेरिकी टैरिफ से मची वैश्विक उथल-पुथल के बीच पीएम मोदी जापान और चीन के दौरे पर हैं। आज पीएम मोदी के जापान दौरे का दूसरा दिन है। वे आज भी वहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का मुआयना करने जाएंगे। वहीं वे जापान की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन की सवारी भी करेंगे। जापानी समकक्ष शिगेरू इशिबा के साथ टोक्यो से सेंदाई तक यात्रा करेंगे। जापान के बा आज ही पीएम मोदी चीन की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना होंगे। जहां वे एससीओ के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। चीन में पीएम मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी बैठकें करेंगे। पढ़िए पीएम मोदी के दौरे से जुड़ी लाइव अपडेट्स
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.