Slap-gate Scandal: स्लैप-गेट विवाद का वीडियो सामने आने पर भड़कीं श्रीसंत की पत्नी, ललित मोदी को जमकर लताड़ा

Picture of SADAF NEWSINDIA

SADAF NEWSINDIA

SHARE:

ललित मोदी ने एक ऐसे वीडियो को जारी किया है, जिसे पहले कभी प्रसारित नहीं किया गया था। इस फुटेज में 2008 में मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स XI पंजाब के मैच के बाद भज्जी (हरभजन सिंह) को श्रीसंत को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है। क्लिप के सामने आने पर प्रतिक्रिया देते हुए भुवनेश्वरी ने सोशल मीडिया पर ललित मोदी और क्लार्क को आड़े हाथों लिया।

श्रीसंत ने जताई भारत के लिए 2023 का विश्व कप खेलने की इच्छा, कही ये बड़ी  बात - s sreesanth told his plan to return to team india said this big  thing-mobile

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क की जमकर क्लास लगाई है। भुवनेश्वरी स्लैप-गेट विवाद का वीडियो सामने आने से नाराज हैं। दरअसल, ललित मोदी ने एक ऐसे वीडियो को जारी किया है, जिसे पहले कभी प्रसारित नहीं किया गया था। इस फुटेज में 2008 में मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स XI पंजाब के मैच के बाद भज्जी (हरभजन सिंह) को श्रीसंत को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है।

क्या था पूरा मामला?
यह फुटेज उस समय सामने नहीं आया था, क्योंकि मैच के बाद मैदान पर कैमरे बंद हो जाते हैं, स्क्रीन पर विज्ञापन उपकरण आ जाते हैं। लेकिन ललित मोदी ने हाल ही में माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में इस वीडियो को साझा किया। ललित मोदी ने बताया कि सुरक्षा कैमरों ने इस घटना को कैद कर लिया था, जबकि लाइव प्रसारण में यह हिस्सा दिखाई नहीं दिया था। वास्तविक घटना 2008 आईपीएल के शुरुआती दिनों की थी। मैच खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए मिले, लेकिन इसी दौरान हरभजन ने श्रीसांत के गाल पर एक थपड़ मार दिया। इस घटमा ने दर्शकों को स्तब्ध कर दिया, खासकर जब श्रीसंत आंसू बहाते हुए नजर आए। उस समय कई बार यह विवादित दृश्य (सिर्फ तस्वीर) लाइव टीवी पर दिखा था। बीसीसीआई ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए हरभजन को निलंबित कर दिया था और उन्हें उपयुक्त दंड भी मिला था।
क्लिप के सामने आने पर प्रतिक्रिया देते हुए भुवनेश्वरी ने सोशल मीडिया पर ललित मोदी और क्लार्क को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ललित और क्लार्क दोनों पर उस दर्दनाक घटना को फिर से सामने लाकर ध्यान आकर्षित करने का आरोप लगाया, जिससे अब दोनों खिलाड़ी उबर चुके हैं। भुवनेश्वरी ने लिखा, तुम लोगों को शर्म आनी चाहिए ललित मोदी और माइकल क्लार्कर। तुम लोग इंसान भी नहीं हो क्योंकि सिर्फ अपनी सस्ती लोकप्रियता और विचारों के लिए 2008 की किसी घटना को घसीट रहे हो। श्रीसंत और हरभजन दोनों बहुत पहले ही इससे आगे बढ़ चुके हैं। वे अब स्कूल जाने वाले बच्चों के पिता हैं फिर भी तुम उन्हें पुराने जख्मों में फिर से घसीटने की कोशिश कर रहे हो। बेहद घिनौना, निर्दयी और अमानवीय व्यवहार।

(Image Courtesy: Instagram Story/@bhuvneshwari.sreesanth)

हरभजन-श्रीसंत विवाद से बढ़ चुके हैं आगे
वर्षों बाद दोनों खिलाड़ियों ने सामने आकर कहा था कि वे दोस्त हैं और उस घटना को पीछे छोड़ चुके हैं। श्रीसंत ने खुद कहा कि ‘हरभजन मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह हैं’ और विवाद के बाद व्यक्तिगत स्तर पर कोई शिकायत नहीं थी। उनकी दोस्ती के पीछे की बात यह है कि मैदान पर जो हो गया, उसे अब उन्होंने चुपचाप भुला दिया है। हाल ही में भज्जी ने अश्विन के यूट्यूब चैनल पर कहा था कि अगर उन्हें समय में वापस जाने का मौका मिले तो वह श्रीसंत वाली घटना को बदलना चाहेंगे और चाहेंगे कि वैसा कभी न हो। श्रीसंत को थप्पड़ मारने का गम आज भी उन्हें है और यह उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल थी।
SADAF NEWSINDIA
Author: SADAF NEWSINDIA

Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.