Delhi Crime: कालकाजी मंदिर में सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, चुनरी-प्रसाद को लेकर हुआ था विवाद

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दर्शन के लिए आए कुछ लोगों ने मंदिर के एक सेवादार को लाठियों और घूंसे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे मिली। मौके पर पहुंची टीम ने घायल सेवादार को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेंद्र सिंह (35) निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो करीब 15 वर्षों से मंदिर में सेवादार के रूप में कार्यरत था।

सिर्फ प्रसाद और चुन्‍नी के लिए कालकाजी मंदिर के सेवादार की डंडों से पीट-पीटकर  हत्‍या | sevadaar of Kalkaji temple was beaten to death with sticks just  for prasad and chunni

चुनरी प्रसाद को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दर्शन के बाद चुनरी प्रसाद मांग रहे थे। इसी बात पर सेवादार योगेंद्र सिंह और आरोपियों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और आरोपियों ने सेवादार पर लाठियों और घूंसों से हमला कर दिया।

एक आरोपी दबोचा गया

स्थानीय लोगों ने घटनास्थल से ही दक्षिणपुरी निवासी 30 वर्षीय अतुल पांडे को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj