Unnao: नौ दिन से लापता युवक का शव चाचा के खेत में मिला, हत्या का आरोप…परिजनों ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

उन्नाव | बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के तेरवा गांव में एक युवक का शव नौ दिन बाद चाचा के खेत में बने मचान से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 23 वर्षीय पवन पुत्र सोनेलाल के रूप में हुई है। शव की हालत इतनी खराब थी कि परिजनों ने कपड़े, चप्पल और मोबाइल के आधार पर पहचान की।Unnao News: लापता युवती का तालाब में उतराता मिला शव, घरवालों ने जताई हत्या  की आशंका - Unnao 19 Year Old Womans Body Found in Pond Murder Suspected

🕵️‍♂️ हत्या की आशंका, परिजनों का हंगामा घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी प्रेमचंद्र, थानाध्यक्ष और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव को वहां लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि पवन रोज उसी खेत में आता था, लेकिन शव अचानक नौ दिन बाद मिला, जिससे संदेह गहराता जा रहा है।

📅 21 अगस्त से था लापता, दर्ज हुई थी अपहरण रिपोर्ट पवन 21 अगस्त को खेत में सिंचाई के लिए गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। अगली सुबह पता चला कि उसे एक युवक के साथ बाइक पर जाते देखा गया था। परिजनों ने अरगूपुर गांव की एक लड़की और उसके परिवार के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

👮‍♂️ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई पवन के बहनोई धनंजय, जो पुलिस विभाग में तैनात हैं, उनके आने के बाद ही शव को उतारा गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मृतक छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। एएसपी प्रेमचंद्र ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई