Uttarakhand Fire News: ओल्ड लंदन हाउस अग्निकांड में 50 लाख से अधिक का नुकसान, ऐसे लगी थी आग

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

नैनीताल | मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस में बुधवार रात लगी भीषण आग ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया। आग की चपेट में आकर 82 वर्षीय शांता बिष्ट की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके बेटे निखिल को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। आग से भवन की पहली मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो गई और पांच भवन स्वामियों व किरायेदारों को 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है

उत्तराखंड : नैनीताल में आग लगने से ओल्ड लंदन हाउस राख, बुजुर्ग महिला की मौत

🔥 आग लगने का समय और कारण रात लगभग 9:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। लकड़ी से बने इस पुराने भवन में आग तेजी से फैली, जिससे बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया।

🚒 दमकल और राहत टीम की कार्रवाई दमकल विभाग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से रात ढाई बजे तक आग पर काबू पाया। गुरुवार को एसडीएम नवाजिश खलिक ने राजस्व कर्मियों और दमकल अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया।

💸 नुकसान का आकलन और दावा राजस्व विभाग ने आग से हुए नुकसान का प्रारंभिक आकलन लगभग ₹50 लाख किया है। हालांकि भवन और दुकान स्वामियों का दावा है कि नुकसान ₹1 करोड़ से अधिक का है।

🌃 आग की पुनरावृत्ति से दहशत गुरुवार देर रात भवन की छत से जुड़ी लकड़ियों में फिर से आग सुलग उठी। पास के रेस्टोरेंट संचालकों ने धुआं और लपटें देख दमकल विभाग को सूचित किया। टीम ने तत्काल पहुंचकर पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया।

🕊️ शांता बिष्ट की पहचान और पारिवारिक पृष्ठभूमि मृतक शांता बिष्ट प्रसिद्ध इतिहासकार और पर्यावरणविद् डॉ. अजय रावत की बहन थीं। उनका बेटा निखिल बिष्ट हिंदी फिल्मों में आर्ट डायरेक्टर रह चुके हैं और हाल ही में नैनीताल लौटकर अपनी मां की देखभाल कर रहे थे

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj