Box Office Collection: गुरुवार का दिन फिल्मों के लिए बहुत खराब साबित हुआ, क्योंकि ‘कुली’, ‘वॉर 2’ से लेकर बाकी फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।

सिनेमाघरों में इस समय ‘कुली’, ‘वॉर 2’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ दर्शकों को दिखाई जा रही है। गुरुवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का बुरा हाल रहा। सभी फिल्मों में भारी गिरावट देखने को मिली है। आइए जानते हैं फिल्मों का कुल कलेक्शन।

कुली

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसने ‘कुली’ को जबरदस्त टक्कर दिया। ‘वॉर 2’ ने बीते गुरुवार 1.38 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 2.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘वॉर 2’ ने 15 दिनों में अभी तक 231.13 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं। अब यह देखना होगा कि यह वीकएंड फिल्म के लिए कैसा साबित होता है। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा, अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

महावतार नरसिम्हा
‘वॉर 2’ और ‘कुली’ को जहां रिलीज हुए मात्र 15 दिन हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 35वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों फिल्मों को भी जबरदस्त टक्कर दी। गुरुवार को ‘महावतार नरिसम्हा’ ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। अभी तक 35 दिनों में इस फिल्म ने 238.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार पर केंद्रित है, जो एक एनिमेशन फिल्म है।

रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ में शुरुआती दिनों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही थी। हालांकि, अब ‘कुली’ ‘वॉर 2’ से काफी आगे निकलती दिख रही है। जहां दो हफ्ते बाद ‘कुली’ ने 270 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, तो वहीं ‘वॉर 2’ ने सिर्फ 230 करोड़ के आस पास कमाए हैं। यह दिखाता है कि ‘कुली’ ने ‘वॉर 2’ को पीछे कर दिया है।