Haridwar Crime: पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व होटल कारोबारी के घर डकैती, बदमाशों ने बेटी को गन प्वाइंट पर बनाया बंधक

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

हरिद्वार के शिवालिक नगर में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब तीन हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं होटल कारोबारी कुलबीर चौधरी के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने कारोबारी की बेटी को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी लूट ली।Robbery At Former Block President And Hotelier House In Haridwar Daughter  Held Hostage At Gunpoint - Amar Ujala Hindi News Live - Haridwar Crime:पूर्व  ब्लॉक अध्यक्ष व होटल कारोबारी के घर डकैती, बदमाशों

CCTV और रिवॉल्वर भी ले गए

लूटपाट के दौरान बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर, कारोबारी की लाइसेंसी रिवॉल्वर और एक कार भी अपने साथ ले गए। वारदात के दौरान परिवार दहशत में आ गया।

कार छोड़कर फरार

बताया जा रहा है कि बदमाश वारदात के बाद कारोबारी की कार लेकर भागे, लेकिन कुछ दूरी पर पथरी पावर हाउस के पास उसे छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचे SSP

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। फिलहाल सीआईयू समेत कई पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।

जल्द होगा खुलासा

एसएसपी डोबाल ने बताया कि जांच के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस बदमाशों तक पहुंचने के करीब है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj