Meerut: रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दो दिन तक छाए रहेंगे आसमान पर बादल

Picture of NIMRA SALEEM

NIMRA SALEEM

SHARE:

आज सुबह से ही आसमान पर बादल छा गए। कहीं पर फुहारें पड़ीं, तो कहीं पर बारिश हुई। दो दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Meerut: Weather becomes pleasant due to drizzle, sky will remain cloudy for two days

 

दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को सुबह के समय रिमझिम बारिश हुई। तेज हवा भी चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों कहना है कि पूरे दिन बारिश के आसार हैं।

कभी आसमान पर बादल, तो कभी हल्की रिमझिम बरसात के साथ मौसम सुहाना हो गया है। मंगलवार को मौसम में सुबह से ही बदलाव दिखा। आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। थोड़ी देर के लिए बारिश भी हुई। इसके बाद फिर से हवा ने रफ्तार पकड़ी और मौसम बदल गया। बारिश होने से प्रदूषण में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार के साथ बुधवार को भी बारिश की संभावना है। दो दिन बाद गर्मी और उमस बढ़ेगी। 

 

NIMRA SALEEM
Author: NIMRA SALEEM