Shahdol News: अधिक शराब पीने से शख्स की मौत, बेटे का मोबाइल बेच भी पी गया मदिरा, जांच में जुटी पुलिस

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

बिहार: सारण में जहरीली शराब पीने से 6 की मौत, कई लोगों की आखों की रोशनी गईं  - Saran many people died due to drinking spurious liquor several lost  eyesight Bihar lcl - AajTak

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक शख्स की मौत अधिक शराब पीने की वजह से हो गई। शख्स तीन दिनों से लगातार शराब के नशे में था। परिवार के लोग उसे शराब पीने से मना करते रहे, लेकिन वह नहीं माना। सोमवार को उसकी मौत हो गई।

घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खामडांड गांव की है। पुलिस ने बताया कि सुरेश प्रजापति (40) की अधिक शराब पीने से मौत हुई है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयान में यह बात आई है कि वह पिछले तीन दिनों से शराब के नशे में चूर था। बेटे ने उसे नशा करने से मना किया तो वह बेटे से विवाद करने लगा, और बेटे का मोबाइल को ले जाकर उसे बेच दिया और उससे मिले पैसों से और शराब पी गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेश अपनी मां के साथ घर में मौजूद था। तीन दिनों से बिना खाना पीना खाए वह केवल शराब पी रहा था। अचानक सुबह उसे उल्टी होने लगी। तब सुरेश की मां ने दूसरे घर में मौजूद सुरेश के पुत्र को उसकी जानकारी दी।

बेटा मौके पर पहुंचा, तब सुरेश की हालत नाजुक हो चुकी थी। बारिश भी तेज हो रही थी। अस्पताल ले जाने परिजन तैयारी करने लगे तभी सुरेश की घर में मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच की जा रही है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई