Gorakhpur News: सड़क पर JCB से हो रही थी खुदाई, फंसा बिजली का तार- गिर गए 3 पोल- 100 घरों की ‘बत्ती गुल’

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

स्थानीय नागरिकों के अनुसार खारिया पोखरा की शराब गद्दी गली में सुबह लगभग 10 बजे से स्थानीय पार्षद के सहयोग से गली में जल भराव वाले क्षेत्र में मिट्टी डालने का कार्य चल रहा था, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। इसी दौरान लगभग 10:30 बजे के आसपास जेसीबी के पिछले हिस्से में बिजली का तार फंस गया।

Jcb Pulled The Electricity Cable In Padri Bazar Of Gorakhpur, Three Poles  Broke And Fell - Supply Stopped - Amar Ujala Hindi News Live - Gorakhpur  News:सड़क पर Jcb से हो रही

शाहपुर उपकेंद्र के बशारतपुर स्थित खरैया पोखरा में सुबह 10:30 सड़क पर मिट्टी डाल रही जेसीबी में बिजली का तार फंस जाने के कारण तीन पोल सड़क पर गिर गए।  अचानक लाइन से लगे तीनों पोल गिरने से बड़ा हादसा होते होते बचा। गनीमत रही कि किसी तरह के जान-माल की क्षति नहीं हुई।  सूचना के बाद बिजली निगम ने गिरे तीनों पोल की जगह नए पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।

इस दौरान लगभग 100 घरों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार खारिया पोखरा की शराब गद्दी गली में सुबह लगभग 10 बजे से स्थानीय पार्षद के सहयोग से गली में जल भराव वाले क्षेत्र में मिट्टी डालने का कार्य चल रहा था, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

इसी दौरान लगभग 10:30 बजे के आसपास जेसीबी के पिछले हिस्से में बिजली का तार फंस गया। तार को निकालने के चक्कर में एक पोल जमीन पर गिर गया। इसके बाद शार्ट सर्किट होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान पोल से सटे थोड़ी दूरी पर लगे दो पोल और गिर गए। उसी समय रास्ते से स्कूल से घर जा रही एक बच्ची तथा उसके पिता हादसे का शिकार होने से बच गए।

ये पूरा घटना स्थानीय लोगों के सीसीटीवी कैमरे में पूरी कैद हो गई।  स्थानीय निवासी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि जेसीबी वाले की गलती से यह तीनों पोल गिरा है। बिजली जाने से हम सभी बिजली पानी के लिए परेशान हैं। वहीं, स्थानीय निवासी ओंकार नाथ सिंह ने बताया कि बिजली के खंभे गिरने से अप्रिय घटना घट सकती थी, लेकिन ईश्वर की कृपा से कोई हताहत नहीं हुआ।

शाहपुर के एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि सुबह 10:30 बजे के आसपास की यह घटना हुई है। जेसीबी के कारण पोल टूटा है। शाहपुर थाने में जेसीबी के खिलाफ तहरीर जेई के द्वारा दी जा रही है। मौके पर तीन नए पोल लगाने का कार्य चल रहा है। शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।

 

 

सबसे ज्यादा पड़ गई