Shilpa Shetty: इस बार शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के घर नहीं होगा गणपति सेलिब्रेशन, अभिनेत्री ने बताई वजह

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

सार

Ganesh Chaturthi celebrations: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हर साल बड़ी धूमधाम से गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करती हैं। बप्पा के स्वागत से विसर्जन तक वे हर रस्म धूमधाम से करती हैं। मगर, इस साल अभिनेत्री यह त्योहार नहीं मनाएंगी।

Shilpa Shetty to skip Ganesh Chaturthi celebrations due to bereavement in family actress shares post

विस्तार

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर इस साल गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन नहीं होगा। हर साल शिल्पा शेट्टी अपने घर बप्पा का स्वागत करती हैं। मगर, इस साल परिवार में शोक के चलते वे परंपरा के मुताबिक 13 दिनों तक कोई पूजा-पाठ नहीं करेंगी। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी फैंस को दी है।

 

परिवार में शोक के कारण नहीं होगा गणपति उत्सव
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ‘प्रिय मित्रों, अत्यंत दुख के साथ आपको सूचित करना पड़ रहा है, हमें बहुत खेद है कि परिवार में किसी का निधन हो जाने के कारण इस वर्ष हम गणपति उत्सव नहीं मना पाएंगे। परंपरा के अनुसार, हम 13 दिनों का शोक मनाएंगे, इसलिए किसी भी धार्मिक उत्सव से परहेज करेंगे। हम आपसे सहानुभूति और प्रार्थनाओं की अपेक्षा करते हैं’। शिल्पा ने कुंद्रा परिवार की तरफ से यह पोस्ट शेयर किया है।

कब है गणेश चतुर्थी?
बता दें कि गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को है। इस उत्सव पर लोग अपने घर में बप्पा का स्वागत करते हैं। उनकी प्रतिमा अपने घर विराजते हैं। उनकी सेवा करते हैं। पूजा-अर्चना करते हैं। जगह-जगह पंडाल लगते हैं, जहां लोग सामूहिक रूप से बप्पा की पूजा करते हैं। गणेश चतुर्थी से शुरू होकर दस दिनों तक गणपति सेलिब्रेशन चलता है। दस दिनों बाद अनंत चतुर्दशी पर उनका विसर्जन होता है।

प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे शिल्पा-राज
कुछ दिनों पहले शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा वृंदावन में आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी दान करने की पेशकश की थी, जिस पर आध्यात्मिक गुरु ने बड़ी विनम्रता से इनकार कर दिया। उन्होंने कपल को निरंतर प्रभु का नाम जप करते रहने का सुझाव दिया।

मनीष पॉल के माता-पिता की हालत गंभीर
वहीं, एक्टर मनीष पॉल ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि वे इस बाह बेहद सादगी के साथ गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करेंगे। उनके माता-पिता की तबीयत काफी नाजुक है, इसलिए वे इस बार धूमधाम से आयोजन नहीं कर रहे हैं। एक्टर ने लिखा है, ‘प्रिय मित्रों, जैसे-जैसे हम गणपति जी का घर पर स्वागत करने की अपनी वार्षिक परंपरा की तैयारी कर रहे हैं, इस बार हम हर साल की तरह सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे। हमारे माता-पिता की हालत गंभीर है। हमारा मन बहुत दुखी है और हम इस खुशी के त्योहार को वैसे नहीं मना पाएंगे, जैसे हम हमेशा मनाते हैं। इसलिए, कृपया इस साल हमें माफ करें। हम प्रार्थना करते हैं कि अगले साल भी इसी समय, हम आप सभी का अपने घर में स्वागत कर पाएंगे और इस त्योहार को साथ मिलकर मना पाएंगे’।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई