Udaipur News: कुंवारी माइंस हादसे में मासूमों की मौत के बाद 30 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, कल डूबने से हुई थी मौत

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र स्थित कुंवारी माइंस में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। बारिश से भरे गड्ढे में नहाने उतरे चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। तीन लड़के और एक लड़की इस हादसे का शिकार बने।Udaipur News: 30 Lakh Compensation Agreed After Kunwari Mines Tragedy, Four  Children Drowned Yesterday - Rajasthan News - Udaipur News:कुंवारी माइंस  हादसे में मासूमों की मौत के बाद 30 लाख मुआवजे पर

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव उठाने से इंकार करते हुए माइंस गेट पर ही धरना शुरू कर दिया। वे पीड़ित परिवारों को मुआवजा और रोजगार की मांग पर अड़े रहे। तकरीबन 12 घंटे चले विरोध के बाद आखिरकार सोमवार अलसुबह समझौता हुआ। बीटीपी नेता अंगूरलाल गमेती की मौजूदगी में यह तय हुआ कि मृतक बच्चों के परिवारों को कुल 30 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। यानी प्रत्येक परिवार को करीब 7.30 लाख रुपये और एक-एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए एमबी हॉस्पिटल भेजे गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि माइंस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नाकाम है। बिना उचित सुरक्षा इंतजाम के अवैध खुदाई और पानी भरने से हर साल हादसे होते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुख्ता कदम उठाए जाते तो इन मासूमों की जान बचाई जा सकती थी।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj