उमस और तेज धूप से शुक्रवार को सिटी ब्यूटीफुल निवासी परेशान हुए। शहर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जोकि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा।

चंडीगढ़ में आज बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं 24 से 27 अक्तूबर तेज बरसात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक जबरदस्त बारिश हो सकती है।
उमस और तेज धूप से शुक्रवार को सिटी ब्यूटीफुल निवासी परेशान हुए। शहर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जोकि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। लोगों से बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है।
इससे पहले उमस भरी गर्मी से काफी ज्यादा लोग परेशान हुए। यहां तक की ट्रैफिक लाइट पर खड़े होने के समय लोग पेड़ों की छाव में खोजते नजर आए। सुखना लेक से लेकर रोज गॉर्डन और बाकी बाजारों में भी भीड़ कम रही। लेक पर पहुंची पर्यटक शैलजा ने बताया कि गर्मी और उसम की वजह से जल्द निकलना पड़ रहा है। उमस वाली गर्मी से काफी ज्यादा पसीने आ रहे हैं। आम दिनों की तुलना में लेक पर भीड़ कम नजर आई। अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस मानसून सीजन में चंडीगढ़ में 701.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 10 फीसदी ज्यादा है।