May 23, 2026 2:11 am
May 23, 2026
FOLLOW US:
SHARE:
आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को अपनी पत्नी और बेटी को मोबाइल इस्तेमाल करने से रोकना इतना भारी पड़ा कि दोनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक का हाथ टूट गया और घर में खड़ी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी मधु और बेटी सोना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।बीमारी के चलते आराम कर रहा था पतिपीड़ित संतोष, जो डी-ब्लॉक कमला नगर का रहने वाला है, ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। 6 अगस्त की रात पत्नी और बेटी कमरे में आकर मोबाइल चला रही थीं। लगातार आ रही आवाज के कारण वह आराम नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने दोनों से कहा कि वे दूसरे कमरे में जाकर फोन इस्तेमाल करें।
नाराज होकर कर दिया हमलाइतनी सी बात पर पत्नी और बेटी भड़क उठीं। आरोप है कि दोनों ने कमरे की लाइट बंद कर दी और संतोष पर हमला बोल दिया। डंडे से मारपीट करते हुए उनके बाएं हाथ पर वार किया, जिससे हड्डी टूट गई। शख्स दर्द से कराहता रहा, लेकिन मां-बेटी को तरस नहीं आया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp us