Agra: संपत्ति के विवाद में महिला को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती…परिवार में चल रहा है झगड़ा

Picture of NANDINI NEWSINDIA

NANDINI NEWSINDIA

SHARE:

संपत्ति के विवाद में महिला को गोली मार दी गई। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Woman shot in property dispute admitted to hospital family feud going on

आगरा के थाना छत्ता क्षेत्र में संपत्ति के विवाद में एक महिला को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

छत्ता के भैरों बाजार इलाके में महिला को गोली मार दी गई। मामले में महिला की बेटी चंचल ने आरोप लगाया कि मां वीना तड़के 5:00 बजे कमरे से निकाल कर बाथरूम जा रही थी। तभी पहले से मौजूद राजकुमार ने तमंचे से गोली मार दी। गोली उनके हाथ के पास जाकर लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय का कहना है कि एक मकान में चार भाई रहते हैं। इनमें से राजकुमार अपना मकान बनवा रहा है। इसका अन्य तीनों भाई विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। राजकुमार पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। राजकुमार बड़ा भाई है।