Noida News: 7 साइबर ठग गिरफ्तार, 10 मोबाइल 24 सिम बरामद

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

7 साइबर ठग गिरफ्तार, 10 मोबाईल 24 सिम 11 एटीएम कार्ड 6 पासबुक व 01 चैकबुक बरामद
RBI to introduce real-time AI-driven systems to check cyber fraud
नूंह। जिले में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में जिला पुलिस ने 2 दिन में कार्रवाई के दौरान कुल 16 आरोपियों को दबोचा है। शनिवार को भी साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए नूंह साइबर थाना पुलिस ने अलग-अलग केस में 7 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आराेपियों से 10 मोबाइल, 24 सिम, 11 एटीएम कार्ड, 6 पासबुक व 1 चैक बुक बरामद किया है।
उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नूंह हरिंदर कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बिलाल निवासी बिकटी, थाना बिछौर, जिला नूंह से एक फोन, 5 सिम, 3 एटीएम कार्ड मिले हैं। मोहम्मद इस्तिहाक निवासी चारखम्बा निवासी जिला जबलपुर मध्यप्रदेश से एक फोन, 4 सिम, 4 एटीएम कार्ड, 4 पासबुक मिले हैं। मोहम्मद सलमान निवासी जबलपुर मध्यप्रदेश से एक फोन, 4 सिम, 4 एटीएम कार्ड मिले हैं। जबकि आरोपी शाहरुख निवासी अलवर राजस्थान से एक मोबाइल फोन, 3 सिम मिले हैं । वहीं नसीम निवासी अमीनाबाद फुसेता थाना बिछौर जिला नूंह से 2 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड और गुफरान निवासी फिरोजपुर झिरका से 3 फोन, 4 सिम व समीम निवासी फिरोजपुर झिरका से एक फोन, 2 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नूंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ देशभर से साइबर पोर्टल पर आई शिकायतें व तकनीकी इनपुट के आधार पर लोकेशन ट्रेस की गईं और टीमों ने दबिश देकर ये गिरफ्तारियां की है । पकड़े गए सभी 7 आरोपियों को अदालत में पेश कर नियमानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।