Bengal Files Row: ‘कुछ लोगों ने कार्यक्रम में घुसकर तार काट दिए’, विवेक अग्निहोत्री बोले- ये तानाशाही है

Picture of admln

admln

SHARE:

Bengal Files Trailer Launch Row Vivek Agnihotri Questioned West Bengal Government Says This Is Dictatorship

कोलकाता में ‘द बंगाल फाइल्स’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मचे हंगामे को लेकर अब विवाद बढ़ता जा रहा है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इस मामले पर पश्चिम बंगाल सरकार को घेर रहे हैं। अब उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की बात कहते हुए, इस घटना पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर ये तानाशाही नहीं है, तो और क्या है।

इस दौरान राज्य सरकार को घेरते हुए निर्देशक ने कहा कि आपके राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और यही वजह है कि हर कोई ‘द बंगाल फाइल्स’ का समर्थन कर रहा है। मुझे अभी पता चला है कि कुछ लोग होटल में कार्यक्रम स्थल पर आए और सारे तार काट दिए। मुझे नहीं पता कि यह किसके आदेश पर हो रहा है? आपको पता है कि हमारे पीछे कौन लोग हैं। तमाम जांच-पड़ताल के बाद यह कार्यक्रम हो रहा था। होटल प्रबंधक अभी भी हमें यह नहीं बता पा रहे हैं कि हमें अपना कार्यक्रम जारी रखने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है।

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।