शिवपुरी के महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी में नियुक्तियों का दौर.और रिश्वत खोरों की बल्ले-बल्ले..

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

शिवपुरी जिला के नरवर विकासखंड के महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक अनीता श्रीवास्तव को 20000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने पकड़ा।
शिशुपाल जाटव नाम के युवक ने लोकायुक्त पुलिस को अपनी शिकायत में बताया की उसकी बहन रानी जाटव को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति हेतु पर्यवेक्षक ने 180000 रुपये मांगे थे।
और इसके लिए शिशुपाल महिला पर्यवेक्षक से मिला। और अपने मोबाइल की रिकॉर्डिंग चालू राखी।जिसमे महिला सुपरवाइजर अनिता की रिशवत की बाते रिकॉर्ड हो गई।
150000 की डील तय हुई। और 20000 की रकम एडवांस में देना तय हुआ। और लोकायुक्त पुलिस ने रिकॉर्डिंग की जंच करा के टीम तैयार की।
फिर जब शिशुपाल ने महिला सुपरवाइजर को 20000 की अग्रिम राशि दी, तभी लोकायुक्त पुलिस की टीम ने सुपरवाइजर अनिता श्रीवास्तव को रंगे हाथ पकड़ लिया।
शिवपुरी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने रिस्वतखोर सुपरवाइजर अनिता श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वर्तमान में आंगनवाड़ी में नियुक्ति का मौसम चल रहा है जिसका कारण महिला बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

शिवपुरी से दिनेश भार्गव ‘हिमांक’ की रिपोर्ट।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई

आरोप है कि करीब 45 मिनट बाद फैक्टरी के कुछ वर्कर, जिनका नेतृत्व वर्क हाउस मैनेजर पारस कर रहा था, ने आयकर टीम पर हमला बोल दिया। टीम के सदस्य जब अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों में बैठे तो आरोपियों ने उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। टीम की अर्टिगा गाड़ी पर भारी पथराव किया गया, जिससे उसके शीशे टूट गए। हमले में ड्राइवर जगदीप को गंभीर चोटें आई हैं। एक अन्य हुंडई वर्ना गाड़ी के हैंडल तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए। सरकारी दस्तावेज और मुहर फैक्ट्री में छूटे टीम के अनुसार, हमले के दौरान टीम को जान बचाकर भागना पड़ा। इस दौरान आयकर अधिकारी अमरजीत की कुछ किताबें, आधिकारिक मुहर और मोबाइल चार्जर फैक्टरी परिसर में ही छूट गए। मौके पर मौजूद एएसआई तेजपाल ने किसी तरह टीम को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद जॉइंट कमिश्नर शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे।