Punjab: पंखे से लटकती मिली पटवारी की लाश, पुलिस ने कब्जे में लिया शव, हर्ष ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?

Picture of Shikha Bhardwaj

Shikha Bhardwaj

SHARE:

मोगा के धर्मकोट में पटवारी की लाश पंखे से लटकती मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हर्ष निवासी फाजिल्का के तौर पर हुई है।

Patwari dead body found hanging from fan in Moga
पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट में तैनात पटवारी की लाश पंखे से लटकती मिली है। मृतक की पहचान हर्ष निवासी फाजिल्का के तौर पर हुई है। हर्ष का शव रविवार देर रात उनके कमरे में पंखे से लटका हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि हर्ष ने फंदा लगाकर अपनी जान दी है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से फाजिल्का के रहने वाले हर्ष ने साल 2019 से धर्मकोट में बतौर पटवारी ज्वाइन किया था। वह बीते छह साल से धर्मकोट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जानकारी मिली है कि हर्ष पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि मानसिक परेशानी की वजह से उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया है।

Shikha Bhardwaj
Author: Shikha Bhardwaj

सबसे ज्यादा पड़ गई