Shubman-Rahul: इंग्लैंड में हिट रहे गिल-राहुल, गावस्कर-द्रविड़ की खास सूची में शामिल; केएल इस मामले में टॉप पर

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

गिल और राहुल उन भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में 1000 से ज्यादा गेंदें खेलीं।

IND vs ENG Test 2025 Shubman Gill and KL Rahul Performance in England Join Gavaskar-Dravid Elite List Stats
गिल और राहुल 
भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर रही। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। जहां इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में पहला और लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट जीता, वहीं भारत ने एजबेस्टन में दूसरा और फिर ओवल में पांचवां और आखिरी टेस्ट जीतकर हिसाब बराबर किया। टीम इंडिया के लिए वैसे तो इस सीरीज में कई सुपरस्टार रहे, लेकिन दो बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया और इनके नाम कई रिकॉर्ड्स भी दर्ज हुए। ये बल्लेबाज हैं- भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल। दोनों ने इंग्लैंड की सरजमीं पर अपनी बल्लेबाजी से सभी का मन मोह लिया। गिल और राहुल इसी के साथ महान सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ की खास सूची में भी शामिल हुए। वहीं, केएल राहुल इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं।

गिल और राहुल खास सूची में शामिल
दरअसल, गिल और राहुल उन भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में 1000 से ज्यादा गेंदें खेलीं। गिल ने इस सीरीज में 10 पारियों में 1150 गेंदें और राहुल ने 10 पारियों में 1066 गेंदें खेलीं। गिल ने इस दौरान 75.4 की औसत से 754 रन और केएल ने 53.20 की औसत से 532 रन बनाए। इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है। उन्होंने साल 2002 में 1336 गेंदें खेली थीं। वहीं, सुनील गावस्कर 1199 गेंदों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद गिल और राहुल का नंबर आता है। फिर लिस्ट में मुरली विजय और विराट कोहली हैं।

इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में 1000 से ज्यादा गेंदों
का सामना करने वाले भारतीय बल्लेबाज

बल्लेबाज पारी गेंदें खेलीं औसत साल
सुनील गावस्कर 7 1199 77.4 1979
राहुल द्रविड़ 6 1336 100.3 2002
मुरली विजय 10 1054 40.2 2014
विराट कोहली 10 1025 59.3 2018
शुभमन गिल 10 1150 75.4 2025
केएल राहुल 10 1066 53.2 2025
राहुल और जडेजा इस मामले में शीर्ष पर
वहीं, ओवल में जीत के बाद, राहुल और जडेजा अब उन भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में सर्वाधिक टेस्ट जीते हैं। राहुल ने अब तक इंग्लैंड में 14 टेस्ट खेले हैं और पांच जीत में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 17 टेस्ट खेले हैं और वह भी पांच जीत में टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। इसके बाद मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली का नंबर आता है। इन पांचों ने इंग्लैंड में चार-चार टेस्ट जीते हैं।

इंग्लैंड में किसी भारतीय खिलाड़ी
द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट जीत

खिलाड़ी मैच जीते जीत प्रतिशत
केएल राहुल 14 5 35.7%
रवींद्र जडेजा 17 5 29.4%
मोहम्मद सिराज 11 4 36.3%
ऋषभ पंत 13 4 30.7%
अजिंक्य रहाणे 16 4 25%
चेतेश्वर पुजारा 16 4 25%
विराट कोहली 17 4 23.5%
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई