Actor Abhay Jha: अभिनेता अभय शंकर झा हुए ठगी का शिकार, 17 लाख रुपये का हुआ नुकसान

Picture of admln

admln

SHARE:

कई टीवी सीरियल और हिंदी फिल्मों में अभिनय कर चुके अभिनेता अभय शंकर झा ठगी का शिकार हुए है। गुरुवार को मुंबई पुलिस में अभिनेता ने शिकायत दर्ज करवाई। अभिनेता से लगभग 17 लाख रुपये ठगे गए हैं।

Tv And Film Actor Abhay Jha Cheated of Rs 17 lakh

गुरुवार को मुंबई पुलिस ने बताया कि एक्टर अभय शंकर झा से चार लोगों ने 500 रुपये के नोटों को 100 रुपये के नोटों से बदलने के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी की है। पीटीआई के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि हिंदी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके अभय शंकर झा (43) ने बुधवार को माटुंगा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कैसे हुई अभय शंकर झा से ठगी 
अभय शंकर झा की शिकायत के अनुसार आरोपियों में से एक व्यक्ति रोशन कुमार ने उन को आर्थिक मदद की पेशकश की। अभय शंकर झा को एक फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये की जरूरत है, यह बात उन्होंने रोशन कुमार को बताई। 26 जून को रोशन कुमार ने अभय शंकर झा का परिचय महेंद्र कुमार से कराया, जिन्होंने फिल्म के लिए पैसा मुहैया कराने का वादा किया। 31 जुलाई को रोशन कुमार ने अभय से संपर्क किया और बताया कि महेंद्र को अपने गांव में एक शादी के लिए 500 रुपये के नोटों में 17 लाख रुपये भेजने हैं। वह 100 रुपये के नोटों को 500 रुपये के नोटों से बदलने के लिए तैयार है। ऐसे में अभय शंकर झा ने पैसा का इंतजाम करने की हामी भर दी। 4 अगस्त को महेंद्र कुमार का दोस्त आयुष झा को वडाला की एक कॉफी शॉप में ले गया, जहां उसने रमेश नाम के एक व्यक्ति को 500 रुपये के नोटों की गड्डियां दीं। जैसे ही वे बाहर निकले और सड़क पार की, रमेश नकदी लेकर भाग गया।
केस में नहीं हुई कोई गिरफ्तारी 
अभिनेता अभय शंकर झा ने महेंद्र कुमार और रोशन कुमार को फोन किया, जिन्होंने उसे आश्वासन दिया कि वे उसके पैसे वापस कर देंगे। लेकिन बाद में उन्होंने फोन का जवाब देना बंद कर दिया। ऐसे में अभय शंकर झा ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। पुलिस के अनुसार आगे की जांच जारी है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है
admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई