Actress Arrested: हिट एंड रन केस में असमिया एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप गिरफ्तार, 21 वर्षीय छात्र की मौत का मामला

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

Nandini Kashyap Arrested: 21 साल के छात्र की मौत के मामले में असम की एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। 25 जुलाई के हिट एंड रन का मामला सामने आया था।

assamese actress nandini kashyap arrested after hit and run case in guwahati student samiul haque killed

गुवाहाटी में 25 जुलाई के हिट एंड रन केस में अब एक जानी-मानी असमिया अभिनेत्री नंदिनी कश्यप को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने बुधवार, 30 जुलाई को लगभग डेढ़ बजे नंदिनी को गुवाहाटी से ही गिरफ्तार किया है जिसके बाद उन्हें अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को एक्ट्रेस को कस्टडी में लिया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने छात्र को अपनी कार से टक्कर मारी और मौके से फरार हो गईं।
हादसे के बाद मौके से फरार हो गई थीं एक्ट्रेस
घटना 25 जुलाई की रात लगभग 3 बजे गुवाहाटी के दक्षिणगांव इलाके में हुई, जब 21 वर्षीय समीउल हक नामक छात्र सड़क पार कर रहा था। समीउल नलबाड़ी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और साथ ही गुवाहाटी नगर निगम में अस्थायी रूप से काम भी करता था। बताया जा रहा है कि वह काम से लौटते समय तेज रफ्तार SUV की चपेट में आ गया। SUV चला रही थीं नंदिनी कश्यप- ये दावा घटनास्थल के कुछ चश्मदीदों और CCTV फुटेज के आधार पर किया गया है। हादसे के तुरंत बाद गाड़ी मौके से फरार हो गई थी।
मामले में पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद गुवाहाटी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। देर रात अभिनेत्री नंदिनी कश्यप को हिरासत में लिया गया और उनसे लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गै। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय वो नशे में थीं या नहीं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि नंदिनी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 304A (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं समीउल के परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

छात्र की मौत के बाद गुस्से में परिजन
बता दें समीउल हक एक पॉलिटेक्निक का छात्र था और अपना घर चलाने के लिए साथ-साथ में ही नौकरी किया करता था। हादसे के बाद उसे सबसे पहले गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लेकर जाया गया था और हालत बिगड़ने पर उसे अपोलो अस्पताल में शिफ्ट किया गया। अस्पताल में चार दिन तक रहने के बाद 29 जुलाई की शाम समीउल की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें एरिया की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है और उन्होंने नंदिनी कश्यप की दो गाड़ियों को जब्त भी कर लिया है। दोनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

छात्र की मौत को लेकर अब हंगामा मच गया है। असम पॉलिटेक्निक स्टूडेंट यूनियन अब छात्र के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है, साथ ही समीउल के परिजन भी अपने बच्चे के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई