श्रीनगर के हारवन जंगल क्षेत्र में सेना ने मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। पहलगाम हमले से आतंकियों के जुड़ाव की जांच जारी है।

विस्तार
सेना और सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। श्रीनगर के हारवन के जंगल क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना ने तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। मारे गए आतंकियों के पास से एक M4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल और दो AK सीरीज की राइफलें बरामद हुई हैं
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में इसी इलाके में एक संदिग्ध कम्युनिकेशन सिग्नल डिटेक्ट किया गया था। जांच में यह सामने आया है कि जो डिवाइस इस बार आतंकियों के पास मिली है, वह काफी हद तक उसी तरह की है जैसी डिवाइस हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए आतंकवादियों के पास पाई गई थी।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की तफ्तीश कर रही हैं कि क्या मारे गए आतंकवादी पहलगाम हमले में भी शामिल थे। शुरुआती जांच के आधार पर माना जा रहा है कि इस कड़ी में कोई बड़ा सुराग मिल सकता है।
सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया। पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी भी जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इलाके में और कोई आतंकी छिपा न हो।
Author: planetnewsindia
8006478914