Tribute To Saroja Devi: साउथ की जानी मानी कलाकार सरोजा देवी का निधन हो गया है। उनके निधन पर कई कलाकारों ने शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

साउथ की दिग्गज अभिनेत्री सरोजा देवी का सोमवार, 14 जुलाई, 2025 को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री का निधन उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से हुआ। उन्होंने कन्नड़ और तमिल के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। सोशल मीडिया पर रजनीकांत, सिमरन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक जताया है।