
रानीगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरियारी में 23 जून सोमवार की शाम जनसुनवाई संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा.बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने कहा कि प्रतापगढ़ के लोगों ने जो प्यार दुलार दिया वह जीवन भर यादगार रहेगा। देश में डबल इंजन की सरकार महिलाओं के लिए तेजी से काम कर रही है। भाजपा सरकार में सभी महिलाएं सुरक्षित हैं। और भारत में नारियों की पूजा की जाती है। भारत को इसीलिए भारत माता कहा जाता है।आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस जनसुनवाई में कुल 250 शिकायतें आई जिसमें आवास, शौचालय और महिला उत्पीड़न की शिकायतें सर्वाधिक रही। शिकायतों का तत्काल उपजिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी और खंड विकास अधिकारी से नियमानुसार निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि प्रतिभा कुशवाहा सदस्य महिला आयोग ने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ेगा और उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भगवान की रचना में सबसे सुंदर बेटियों को बताया।जो दो परिवार को चलाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के पूर्व विधायक श्री अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का उत्थान किया जा रहा है। महिलाओं को सारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। और प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह एवं क्षेत्र की महिलाओं द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।आयोजक अनूप सिंह द्वारा अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार मिश्र ने किया। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह, प्रीति सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी, चौकी प्रभारी जामताली श्री हरिमोहन राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीरा गुप्ता, ग्राम प्रधान जामताली प्रमोद दुबे, भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख राधा कृष्ण मिश्रा, समूह और आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे l
धन्यवाद।
प्रतापगढ़ से माधव मिश्रा के साथ आशीष शुक्ला की रिपोर्ट।
बाइट,,,,,, डॉक्टर वविता सिंह चौहान,
भाजपा के पूर्व विधायक धीरज ओझा
श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा।

Author: planetnewsindia
8006478914